November 22, 2020 • गिरीश कुमार महाराष्ट्र में फिर से लग सकता है लॉकडाउनवायरस की दूसरी लहर आने की आशंका जोर पकड़ने लगी है जिसके चलते बड़ी संख्या में देश में कोरोना वायरस के केस बढ़ेंगे। यही वजह है कि पहली लहर में सबसे अधिक प्रभावित रहे महाराष्ट्र में एक बार फिर लॉकडाउन लग सकता है।महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार को यह बात कही. पवार ने कहा कि दीवाली के दौरान काफी भीड़ थी। गणेश चतुर्थी के दौरान भी हमने भीड़ को देखा। हम संबंधित विभागों से बात कर रहे हैं। हम अगले 8-10 दिनों के लिए स्थिति की समीक्षा करेंगे और फिर लॉकडाउन के बारे में आगे निर्णय लिया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों को शुरू करने के लिए कई सारे नियम बनाए हैं। इसमें स्कूलों को अलग-अलग तरीकों से साफ-सुथरा रखना और सैनिटाइज करना भी शामिल है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 17 लाख पार कर चुकी है। पिछले 24 घंटे में 5760 नए मामले आए हैं जिनके बाद महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या शनिवार को बढ़कर 17,74,455 हो गई है। राज्य में मृतकों की कुल संख्या 46,573 हो गई है। अब तक 16,47,004 कोविड-19 मरीज ठीक हो चुके हैं। इस वक्त करीब 80 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर में आंशिक वृद्धि के साथ 92.81 फीसदी पहुंच गई जबकि मृत्यु दर महज 2.62 प्रतिशत है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र पूरे देश में कोरोना संक्रमण और इससे होने वाली मौत के मामले में पहले स्थान पर है।